कन्नौज, मई 11 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत कन्नौज की ओर से गुरसहायगंज स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में युवाओं की वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी, संस्थान निदेशक अरुण त्रिपाठी और प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वाटर रीसाइक्लिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग मॉडल, वाटर फिल्ट्रेशन तकनीक, सोलर एनर्जी संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा आधारित कई आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.