फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- नूंह। मॉडर्न मदर्स प्राइड स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एफएलएन को-ऑर्डिनेटर डॉ. कुसुम मलिक रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया, बच्चों से उनके प्रोजेक्ट्स से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सोच और प्रस्तुति की सराहना करते हुए ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताया। विद्यालय की संचालक ममता कौशिक ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। इस प्रदर्शन...