धनबाद, मार्च 20 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गोविंदपुर में गुरुवार को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिले के सभी प्रखंड के पांच-पांच मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मॉडल के साथ भाग लिया। प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलदली पूर्वी टुंडी, द्वितीय पुरस्कार मध्य विद्यालय सरायढेला कोलवाशरी धनबाद व तृतीय पुरस्कार स्वतंत्र भारत उच्च विद्यालय भागा को मिला। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे बच्चों में जो रचनात्मक सोच है, उनके नवाचार को मूर्तरूप देने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। विज्ञान विषय पर आधारित प्रत्येक प्रदर्श पर्यावरण संरक्षित, कम लागत में निर्मित, बहुपयोगी और नवाचारी विचारों पर आधारित रहा। निर्णायक मंडल में ब्रज किशोर चौबे, नीरज मोहन झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.