देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कसया बाईपास रोड स्थित स्कॉलर्स सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल व किड्जी में कला, शिल्प व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने फीता काटकर किया। विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में लाइव साइंस एक्सपेरिमेंट, विलेज कल्चर, राजस्थानी डेकोरेशन, टेलीफोन गैलरी, वंडरलैंड थीम पर मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों ने अस्पताल, पोस्ट ऑफिस का मॉडल भी बनाया। इसके अलावा बच्चों ने चार्ट पेपर पर विभिन्न जानवरों, पक्षियों एवं फूलों के चित्र बनाकर प्रस्तुत किए। जिसे देखकर मुख्य अतिथि ने बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राजकुमार अग्रवाल, उपनिदेशक निकुंज अग्रवाल, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.