गया, दिसम्बर 10 -- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को परिसर रिसर्च सेंटर प्लस टू जगन्नाथ उच्च विद्यालय जूरी में विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ डॉ. उदय कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया और छात्रों की ज्ञान क्षमता, रचनात्मकता एवं तकनीकी समझ की सराहना की। बीडीओ ने बच्चों को निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित भी किया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय नावाडीह, एमएस ढोंगिला, एमएस जोंधी और प्लस टू जगन्नाथ उच्च विद्यालय जूरी के छात्रों ने हिस्सा लिया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की बेहतरीन मिसाल पेश की। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गय...