प्रयागराज, फरवरी 28 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर शांतिपुरम में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी कंप्यूटर की संयुक्त प्रदर्शनी न्योन्मेश 2026 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने वायरलेस सप्लाई, वाटर क्यूरीकेशन, एंटी सूसाइड फैन, आर्मी के लिए रडार, एग्रीकल्चर क्रॉप प्रोटेक्शन आदि मॉडल प्रस्तुत कर अपना अपना हुनर दिखाया। विज्ञान प्रदर्शनी में संदीप, परी शुक्ला, नैन्शी एवं शीतल आदि का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल प्रबंधक सत्येंद्र द्विवेदी, प्रधानाचार्या गौरी द्विवेदी, नितिन कुमार, प्रतीक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...