विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर, पेश किए मॉडल
कौशाम्बी, मार्च 7 -- हलधर स्कूल एंड कॉलेज अजुहा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा छह से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने मॉडल के माध्यम से शिक्षकों को उससे जुड़ी जानकारियां भी दी। साइंस एग्जीबिशन में स्कूल की 8वीं क्लास की प्राची, परी, कंचन, सौरभ व छठवीं के महादेव, 7वीं की सरस्वती ने बेहतर मॉडल्स बनाए थे। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखकर शिक्षक भी काफी प्रभावित हुए। इस दौरान साइंस टीचर ने छात्रों को विज्ञान से जुड़े कई रोचक तथ्यों की जानकारी देते हुए उन्हें विज्ञान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में विज्ञान की बहुत बड़ी भूमिका है। आज जमीन से लेकर चांद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.