इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा। ग्रीन लाइन पब्लिक स्कूल में विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, प्रदूषण नियंत्रण तथा आधुनिक तकनीक से संबंधित अनेक उपयोगी मॉडल प्रदर्शित किए, जिनकी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने...