खगडि़या, मार्च 1 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि न्यू होली गैंगेज पब्लिक स्कूल में 'प्रज्ञान' नामक एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी और मेले का शनिवार को आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन डॉ. हरि ओम प्रसाद और नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें प्रदर्शित सभी मॉडल पूरी तरह से कार्यशील थे। बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट, रोपवे मॉडल, चंद्रयान, नदी की सफाई करने वाला वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और सन डायल (सूर्य घड़ी) जैसे बेहतरीन मॉडल बनाए। इस सफल आयोजन के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य समरेश जालान ने सभी छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए वादा किया कि बच्चों के सर्वांगीण व...