सीवान, मार्च 1 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के के आर एकेडमी स्कूल परिसर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्धघाटन मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार सिंह व डॉ किरण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल ऊंचा होगा। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यालय के इन होनहार बच्चों की दक्षता व कौशल प्रदर्शनी काबिले तारीफ है। ये बच्चे कल के अब्दुल कलाम आजाद, आर्यभट जैसे वैज्ञानिक बनकर अपने गांव, राज्य व देश का नाम रौशन करेंगे। अतिथि ने कहा कि अभिभावक बच्चों को अच्छा संस्कार दे ताकि वे आगे बढ़ सकें। विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...