प्रयागराज, फरवरी 1 -- गोहरी स्थित बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नर्सरी से 11वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव ने बताया कि नर्सरी और प्राइमरी के विद्यार्थियों की ओर से हाउस हंट, मिसाइल, चुंबकीय झूला, भूकंप सूचना यंत्र, नंबर पार्क, जूनियर सेक्शन से फायर अलार्म, चैटबॉट, फ्लोटिंग शेप ऑफ वाटर, सीनियर सेक्शन से जियोमेट्रिकल सिटी, नया संसद भवन, रिवर क्लीनिंग मशीन, सीनियर सेक्शन मैथमेटिक्स हब, सोलर एनर्जी आदि मॉडल प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट मॉडल को पुरस्कृत किया गया। अतुल मिश्रा, अर्चना जायसवाल आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.