गंगापार, दिसम्बर 14 -- शिवमंगल ग्रामोदय इंटर कॉलेज मड़वा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक समझ और नवाचार क्षमता देखने को मिली। प्रदर्शनी का निरीक्षण मुख्य अतिथि केके द्विवेदी, प्रवक्ता माधवेंद्र इंटर कॉलेज बरांव तथा अन्य विशेषज्ञों ने किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज के प्रबंधक देवी प्रसाद यादव एवं प्रधानाचार्य वाई.एन. सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राघवेंद्र कुमार यादव, रामानंद, विजय कुमार द्विवेदी, दिलीप पटेल, दिनेश कुमार, अमित पाण्डेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.