आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। शहर के हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान, कला से संबंधित विभिन्न आकर्षक और नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर छात्राओं ने आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ दिए। मुख्य अतिथि सीओ सदर आस्था जयसवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला महिला के सीएमएस डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रबंधक कृष्णमोहन त्रिपाठी, अशोक वर्मा, अरविंद चित्रांश, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, करुणापति मिश्रा, सतीश कुमार त्रिपाठी, मार्गदर्शक एसपी शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.