बोकारो, दिसम्बर 22 -- विज्ञान जागरण समिति, झारखंड की ओर से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 के अगले चरण के लिए जीजीपीएस के होनहार विद्यार्थियों का चयन हुआ। सीनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा अनन्या भारती व सिद्धार्थ रमण द्वारा अजीत कुमार दत्ता के कुशल मार्गदर्शन में तैयार परियोजना मनोसखा - मन का ख्याल, सबसे बड़ा सवाल ने तकनीक और संवेदना का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में भी प्रतिभा की चमक समान रूप से दृष्टिगोचर हुई। छठी कक्षा के सुतानु विनायक व श्रेयश आनंद ने पॉन्ड टू पावर नामक दूरदर्शी मॉडल प्रस्तुत किया। जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्मार्ट समाधान सुझाता है। वहीं, कक्षा सात के शरीक शबाब हुसैन व आदित्य कुमार ने श्रेया सिंह के मार्गदर्शन में बिन इट राइट: डिटेक्ट, डिसाइड, डिस्पोज़ परियोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.