विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडल सराहे गए
गोंडा, मई 16 -- गोण्डा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में बैगलेस डे के अवसर पर विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा 8 के आनंद वर्मा ने कबाड़ सामग्री, पुली और बैटरी की मदद से लिफ्ट का मॉडल तैयार किया। कपिल कुमार ने पृथ्वी के घूर्णन से दिन-रात की प्रक्रिया समझाने के लिए मॉडल बनाया। छात्रा नैना वर्मा ने अखंड भारत का मॉडल पेश किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.