जौनपुर, नवम्बर 16 -- मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। सिटी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी,नागरिक शास्त्र प्रदर्शनी, वैदिक विज्ञान,अर्थव्यवस्था, आधुनिक भारत, कंप्यूटर, आधुनिक व भविष्य में एआई टार्गेटेड ड्रग्स मॉडल, ऑपरेशन सिंदूर,महापुरुषों का इतिहास व मेडिकल कैंप आदि का आयोजन किया गया।प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय व विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं में सोनाक्षी, विमल, ग्रिषिका, स्वाती,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.