जौनपुर, जुलाई 29 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को बयालसी इंटर कॉलेज, जलालपुर में सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के सिद्धांतों को रोचक प्रयोगों के माध्यम से समझा। प्रदर्शनी में 'दैनिक जीवन की मशीनें' विषय पर आधारित 20 से अधिक स्वचालित एवं हस्तचालित वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए गए। कक्षा 10 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने इन मॉडलों का अवलोकन कर उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बिल्डिंग मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों की निखरी प्रतिभा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साइंस मै...