गया, मार्च 16 -- मगध विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान सप्ताह के अवसर पर सोमवार को एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन प्राणि विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा यास्मीन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही, कुलपति प्रो. विनोद कुमार मंगलम और लायजनिंग ऑफिसर संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के मौके पर कुलपति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में अनुसंधान और नवाचार की भावना को बढ़ावा देता है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक होता है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.