सीवान, फरवरी 28 -- आंदर, एक संवाददाता। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने नवाचार मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी सोंच काफी गहरी दिखी। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, टीम वर्क और अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने का अनुभव मिलता है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार किए। आदर्श काजीर स्थित इमानुएल आवासीय स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में यह आयोजन किया गया। एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.