रांची, अप्रैल 22 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर स्थित संत अन्ना कॉन्वेंट स्कूल 10 2 में बुधवार को विज्ञान, कला और वाणिज्य विभाग ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिस्टर ललिता रोशनी लकड़ा और अन्य अतिथियों ने किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। छात्रों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और आधुनिक तकनीक से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें सराहा गया। कला विभाग के विद्यार्थियों ने चित्रकला और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं वाणिज्य के छात्रों ने व्यापार और अर्थव्यवस्था से संबंधित परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.