सीवान, मार्च 2 -- सीवान, एक संवाददाता। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने नवाचार मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार किए। इमानुएल आवासीय स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन प्राचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।अभिभावकों कार्यक्रम में मनोज पांडेय, बृजेश सर, रंजीव श्रीवास्तव, नागा कुमार, शालिनी पांडेय, कृष्णा पाठक, ममता कुमारी, सौरव सिंह, प्रेम कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...