सहारनपुर, फरवरी 28 -- शनिवार को महाराज सिंह कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने मॉडल, पोस्टर और वाद-विवाद में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने भारत रत्न सीवी रमन को याद करते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मी कुमार ने पर्यावरण और तकनीक के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में अजमल, मरियम, हुरैन, रितेश और आरूषी की टीम प्रथम रही। आशीष और जैनब ने द्वितीय, जबकि तजकीरा, सृष्टि और किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अक्षय प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और अंशुल सैन तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.