मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर। नगर के पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कालेज के मैदान पर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय खोज अभियान के तहत जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में राजगढ़ के लूसा प्राथमिक विद्यालय की अवंतिका और मझवा ब्लाक महामलपुर कंपोजिट स्कूल की मुस्कान ने प्रथम एवं द्वितीय विजेता बनकर मंगलुरू में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता के एयरोप्लेन का टिकट पक्का कर लिया। कोन ब्लाक के तिलठी यूपीएस की स्नेहा, सीएस विजयपुर छानबे के रमेश बिंद और नरायनपुर ब्लाक के बंगला देवरिया सीएस के शिवा क्रमश: तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान के विजेता रहे। विजेता छात्रों को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने टैबलेट, स्टेशनरी, शील्ड, प्रमाणपत्र अपने हाथों प्रदान कर पुस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.