मधुबनी, मार्च 1 -- लदनियां । प्रखंड के महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्यविद्यालय के प्रांगण में आयोजित प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेडल व प्रशस्तिपत्र का वितरण बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में करण कुमार, दीपिका कुमारी, उदय कुमार, हाईस्कूल महथा की खुशबू कुमारी व कुमरखत के आशुतोष कुमार के नाम शामिल हैं। इनके द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट का चयन कमेटी के द्वारा किया गया था। संचालन विज्ञान शिक्षक प्रेमनाथ गोसाई ने किया। बीडीओ ने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के इन बच्चों में उत्पन्न वैज्ञानिक सोच तथा सोच पैदा कर रहे शिक्षकों की सराहना की। मौके पर शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...