कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार निज संवाददाता दुर्गास्थान चौक स्थित एएएम चिल्ड्रेन्स अकादमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए प्राचार्या रचना सिंह ने बताया कि इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वैज्ञानिक क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए अनेक मॉडल तैयार किया। इतना ही नहीं मॉडल से संबंधित विचारों को प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामानंद सिन्हा, उपाध्यक्ष अनिल चमडिया, सचिव विवेन सरकार, दिनेश सराफ,विमल सिंह बेगानी आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.