गोंडा, मार्च 6 -- रुपईडीह। ब्लॉक क्षेत्र के स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर में वार्षिकोत्सव व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह एवं मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी रहेंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...