हरदोई, दिसम्बर 27 -- माधौगंज, संवाददाता। विकास खण्ड के गांव सदरपुर में एसआरएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अतिथि एआरटीओ अरविन्द सिंह बच्चों के हुनर देखकर गदगद हो गए। छात्रों ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में जुड़ने का कला मंचन कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने परिसर में लगे अलग-अलग प्रकार के विज्ञान मॉडल, चित्रकला एवं आर्ट कला, रंगोली, रोजमर्रा की वस्तुओं से परिपूर्ण स्टालों को देखकर बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभा सामने आती है तो आगामी समयकाल के गौरवशाली होने की अनुभूति होती है। उपजिलाधिकारी बिलग्राम नन्हेराम ने भी आर्ट और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अतिथियों ने शिक्षक व स्कूल प्रबंधन के शिक्षण व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.