गिरडीह, मार्च 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान एवं नावाचार अंतर्गत प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरी में किया गया। विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय रसुनाटुंडा की छात्रा ममता कुमारी एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया की छात्रा साक्षी कुमारी ने हासिल किया है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में निलेश कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, रामदुलाल रविदास, तुलसी महतो, तुलसी प्रसाद शामिल थे। इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार बीपीओ गणेश मुखर्जी, पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन प्रतिभा पांडेय, बीआरपी सुनीता कुमारी आदि ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.