प्रयागराज, मार्च 29 -- जिला विज्ञान क्लब की ओर से कर्नलगंज इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी के पंकज कुमार को दस हजार का प्रथम पुरस्कार, राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज के अवधेश कुमार गुप्ता को सात हजार का द्वितीय पुरस्कार और राजकीय हाईस्कूल टेनी फतेहपुर के हर्षित को पांच हजार का तृतीय पुरस्कार दिया गया। केपी इंटर कॉलेज के उज्जवल यादव और धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशाम्बी के अनुराग को दो-दो हजार का सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर तथा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो. आरकेपी सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.