बरेली, मार्च 1 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को कस्बा रिछा के देहली पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता हुई। स्कूल मैनेजर मोहम्मद शारिक, प्रधानाचार्य सत्यपाल शर्मा, निदेशक आरसी मौर्य के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मॉडल पेश किए। इसमें छात्रा इकरा समूह द्वारा कक्षा छह में हृदय का मॉडल को प्रथम स्थान मिला, जबकि छात्र सुबहान और तौसीब को दूसरा और ट्रैफिक लाइट पर छात्र पंकज और यलम द्वारा बनाए मॉडल को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि नगर पंचायत रिछा के चेयरमैन पति तनवीर अहमद और रिछा राइस मिलर्स ओनर्स के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए बनाए मॉडलों की सराहना की। इस मौके पर सभासद इकरार अहमद, उप प्रधानाचार्य खतीब अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...