पटना, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने शनिवार को ज्ञान भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें डॉ. सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छठी से 12वीं कक्षा तक के राज्य स्तर के शीर्ष विजेताओं यानी कुल 21 विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर सीवी रमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 5 हजार रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शामिल सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये की यात्रा सहायता राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभाग के अपर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.