रुडकी, फरवरी 28 -- रुड़की। सिंचाई अनुसंधान संस्थान की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में "रमण प्रभाव" की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक सीवी रमण के वैज्ञानिक योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। गोष्ठी में संस्थान के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता गुन्नानंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों को अपनाते हुए शोध एवं परीक्षण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएं ताकि जल संसाधन प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम में संस्थान के 98 वर्षों के गौरवशाली अनुसंधान, तकनीकी उपलब्धियों एवं जनहित में किए गए कार्यों पर भी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.