जौनपुर, मार्च 1 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर शनिवार को जिलेभर में विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में विविध कार्यक्रम, प्रदर्शनी तथा प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध संस्कृति और नवाचार के महत्व पर जोर दिया गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया संस्थान में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विज्ञान को समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया और विद्यार्थियों को सृजनात्मक चिंतन, शोध तथा प्रयोगात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण राष्ट्र को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है तथा नई पीढ़ी को समस्याओं के समाधान के लिए तार्किक सोच विकसित करनी चाहिए। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रो. बाल चन्द्र यादव ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नए अनुसंधान, नैनोसाइं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.