मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- सरैया। द वेरिटास ओएसिस में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रॉकेट, वर्षा जल संचयन, कचरा पृथक्करण व प्रकाश संश्लेषण पर कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया। निदेशक रामप्रीत राय ने वैज्ञानिक चेतना पर बल दिया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गरिमा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी, बीआरएबीयू के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार जायसवाल, 'साइंस फॉर सोसाइटी' वैशाली के अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर शर्मा व पूर्व बीईओ मधुकर प्रसाद सिंह ने शिरकत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...