बागपत, मार्च 1 -- क्षेत्र के गांव लूम्ब में स्थित केटी पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से कक्षा 10 तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट और प्रयोग प्रस्तुत किए। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक सोनू चौहान ने किया। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को अपनी प्रतिभा का विकास करना होगा। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए थे, जिनमें सोलर सिस्टम, वायु प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत शामिल थे। विज्ञान प्रदर्शनी में उपस्थित अभिभावकों ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस ...