मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आरडी एंड डीजे कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा शनिवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक सह डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अंशु कुमार राय ने बताया कि सेमिनार का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में साइंटिफिक टॉक, पेपर प्रजेंटेशन तथा साइंटिफिक मॉडल एक्जीबिशन जैसे शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न आयामों से परिचित कराया जाएगा और शोधपरक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...