गोपालगंज, सितम्बर 26 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में शनिवार को एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोपालगंज में विज्ञान ड्रामा-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान और समाज से जुड़े विषयों पर नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय जादोपुर शुक्ल ने प्रथम स्थान हासिल किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक), कुचायकोट दूसरे तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सेमरा, थावे तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीपीओ शिवम और नोडल पदाधिकारी आरपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। य...