विज्ञान जागरूकता के लिए तीन दिन तक विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम
इटावा औरैया, मार्च 22 -- विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और लोगों को अंधविश्वास से जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा । इसके लिए तीन दिन तक विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम होंगे, जिनमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भागीदारी करेंगे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वय डॉ मुकेश यादव ने बताया है कि विज्ञान क्लब की ओर से 24 मार्च को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इन मुद्दों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी । उन्होंने बताया कि 25 मार्च को जन सहयोगी इंटर कॉलेज मोढी में अंधविश्वास को लेकर जागरूकता का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे और विद्वान उन्हें वैज्ञानिक जानकारी देंगे। इसके एक दिन बाद 27 मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.