नोएडा, मार्च 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। विज्ञान घर सीजन-5 में दादरी के छांयसा गांव के निवासी उत्कर्ष का चयन हुआ है। इस कार्यक्रम में देश भर के 20 बालक विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां करते नजर आएंगे, जिसका प्रसारण 17 से 27 मार्च तक होगा। विज्ञान घर सीजन-5 बिल्कुल बिग ब़ॉस की तेरा एक कार्यक्रम है, जहां पर देश भर से 20 छात्रों को चुना जाता है, जिनको रोजाना नए-नए गतिविधियां करने दी जाती है। यह सभी गतिविधियां विज्ञान से जुड़ी होती हैं, जिनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले आगे जाते हैं और विजेता को इनाम भी दिया जाता है। उत्कर्ष का चयन जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल पर हुआ है। उत्कर्ष ने बताया कि सीजन पांच के लिए वह 15 मार्च को मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिवार की स्थिति सही नहीं होने के कारण वह शुरू से सरकारी स्कूल में ही पढ़े हैं। दादरी क...