मेरठ, मार्च 16 -- राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 17 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले दुनिया के पहले विज्ञान आधारित रियल्टी शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को विज्ञान घर में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का आगमन शुरू हो गया। समन्वयक व विज्ञान गुरु दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश से छह प्रतिभागी विज्ञान घर पहुंच गए हैं। सबसे पहले बिहार से नीतेश कुमार, आंध्र प्रदेश से कोला लहरी, नागा फाल्गुन और युवन गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश से उत्कर्ष और लकी कश्यप यहां पहुंचे। प्रतिभागियों के साथ बिहार के राज्य समन्वयक नीतेश पटेल और आंध्र प्रदेश के राज्य समन्वयक टी. सुरेश भी विज्ञान घर पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.