मेरठ, मार्च 27 -- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने वाले "विज्ञान घर" कार्यक्रम का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी रहे। उनके साथ प्रो. योगेश चंद शर्मा, डॉ. सीमा जैन, प्रो. संजीव शर्मा, डॉ. अश्वनी शर्मा, अरविंद शर्मा व सहारनपुर विवि की कुलपति प्रो. वाई विमला भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन समारोह में "विज्ञान घर" के विजेताओं की घोषणा की गई। कालिचरण शर्मा मेमोरियल पुरस्कार के तहत विशाखापत्तनम के नाग फाल्गुन को Rs.10,000 की धनराशि, रनरअप शिव प्रसाद मेमोरियल पुरस्कार लद्दाख के उत्कर्ष मलिक तथा मंजूर अली को Rs.3100-Rs.3100 की रा...