लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश के 3288 परिषदीय विद्यालयों और डायट संस्थानों में 'लर्निंग बाय डूइंग' (सीखो करके) माडल को प्रभावी रूप से लागू करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोग, गतिविधि और जीवन से जुड़े अनुभवों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे जब स्वयं प्रयोग करते हैं और समाधान खोजते हैं तो उनकी जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता का तेजी से विकास होता है। इससे बच्चे निष्क्रिय श्रोता के बजाय सक्रिय शिक्षार्थी बनते हैं। इसके तहत राजधानी लखनऊ स्थित उद्यमिता विकास संस्थान में 16 फरवरी से 18 मार्च तक विज्ञान और गणित विषय के 1400 शिक्षकों का त्रिदिवसीय आवासीय कौशल-आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 66 बैच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.