देवघर, मार्च 1 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय भेड़वा स्थित इंस्पायर क्लासेस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रेरणादायक सेमिनार और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत को गति देने वाली रहा, जिसके माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया। सेमिनार का विषय प्रवेश करते हुए संस्थान के निदेशक व विज्ञान शिक्षक भुमन्यु सौरव कहा कि विज्ञान के इतिहास से लेकर आधुनिक अनुसंधान तक महिलाओं ने अपने ज्ञान, समर्पण और नवाचार से समाज को नई दिशा दी है। विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी न केवल आवश्यक है, बल्कि यह हमारी सामूहिक प्रगति का आधार भी है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब विज्ञान शिक्षा गांव-कस्बों तक...