आगरा, मार्च 26 -- सोरों ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरकुला में विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्रों द्वारा विज्ञान, कला और क्राफ्ट पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किये। मुख्य रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने अवलोकन किया। इसमें छात्रों द्वारा विज्ञान, कला और क्राफ्ट पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रविता सिंह, सहायक अध्यापिका आकांक्षा श्रीवास्तव, नरोत्तम सिंह, धीरज कुमार, प्रियंका गौतम, निशा यादव, जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली एवं नगर क्षेत्र पीटीआई सोमेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.