फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा गुरुवार को 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रहीं। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताया, जबकि कुछ को इसमें कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र में 15 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और रिसर्च आधारित सवाल शामिल थे, जिससे पेपर अपेक्षाकृत आसान हो गया। कई विद्यार्थियों ने बताया कि एमसीक्यू सवालों की वजह से उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार ही तैयार किया गया था और जिन्होंने नियमित पढ़ाई की थी, उनके लिए पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। हालांकि कुछ विद्यार्थी ऐसे भी नजर आए जिनक...