विज्ञान को नजदीक से समझा, सुलझाई गुत्थियां
ललितपुर, अगस्त 24 -- मड़ावरा। आईआईटी कानपुर से निर्मित व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ से संचालित विज्ञान बस मड़ावरा ब्लाक पहुंची। यहां परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के लगभग सात सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने विज्ञान को समझा और मौजूद विशेषज्ञों ने उनके सवालों के जवाब दिए दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान बस भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में बस मड़ावरा पहुंची। यहां खंड शिक्षा अधिकारी नरेश रावत ने की मौजूदगी में बच्चों ने विज्ञान बस में लगे विद्यार्थियों के विभिन्न वैज्ञानिक माडल, प्रयोग, प्रयोगशाला उपकरण देखे। विशेषज्ञों ने बच्चों को उन्हें विज्ञान के विभिन्न विषयों को सरल व रोचक ढंग से समझाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान बस में उपलब्ध वैज्ञानिक उपकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.