विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रख सकते
बागेश्वर, मई 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दो दिवसीय "परिवेशीय संसाधन आधारित अनुभवनात्मक भौतिकी कार्यशाला" शुरू हो गई है। कार्यशाला का आयोजन शिक्षा सोपान, कानपुर के सहयोग से किया जा रहा है। पद्मश्री प्रोफेसर एचसी वर्मा ने कहा कि विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। जब विद्यार्थी स्वयं प्रयोग करते हैं, तब उनके भीतर जिज्ञासा और खोज की भावना विकसित होती है। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 60 से अधिक विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को कम लागत वाले विज्ञान प्रयोगों और गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम समन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.