मधुबनी, दिसम्बर 12 -- रहिका,निज संवाददाता। रहिका हाईस्कूल के सेवानिवृत्त पूर्व विज्ञान शिक्षक शशिबोध मिश्र (87 वर्ष) का निधन पेतृक गांव अरेरा डीह टोल में हो गया है। शिक्षक स्वर्गीय मिश्र के निधन पर प्रसिद्ध साहित्यकार उदय चन्द्र झा विनोद,विजय मिश्र,शीतलाम्बर झा,भावेश झा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभूजी झा,शशिधर झा,देबू साह,राजेन्द्र यादव सहित सैकड़ों लोगों ने शोक जताया है। अवकाश प्राप्त शिक्षक अपने पीछे दो पुत्र शिक्षक मिथलेश मिश्रा एवं मदन मिश्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...