प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए करियर विकल्पों एवं भविष्य की संभावनाओं पर मंगलवार को प्रेरक संवाद आयोजित किया गया। स्कॉटलैंड में सेमीकंडक्टर प्रोसेस इंजीनियर के रूप में कार्यरत स्कूल की पुरा छात्रा सुखमनी बिरदी ने बताया कि किस प्रकार सही लक्ष्य, निरंतर परिश्रम, जिज्ञासा और सीखने की ललक व्यक्ति के सपनों को साकार कर सकती है। उन्होंने नैनो-टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे अवसरों के बारे में जानकारी दी। सुखमनी के साथ उनके पति क्रिस्टोफर लाउ और डायरेक्टर नोबेल क्यूसीन ने विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालने की सलाह दी। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि सुखमनी की यात्रा विद्यार्...