झांसी, मार्च 21 -- महिला कल्याण और बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि विज्ञान के विस्तार में हिंदी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। हिंदी के माध्यम से विज्ञान को जन जन तक पहुंचाया जा सकता। यह बात उन्होंने शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने या देवी सर्वभूतेषु मंत्र के साथ अपनी बात शुरू की। कहा कि राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन समाज को नई दिशा देगा। प्रदेश और देश की सरकार भारत को सभी दृष्टियों से विकसित बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। राज्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि हमारा ज्ञान और विज्ञान हमें परम सत्ता यानी ईश्वर का बोध कराता है।बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महर्षि महेश...